न्यूनतम मजदूरी दर 2024 : देश में मजदूरी करने वाले श्रमिको के लिए खुशखबरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Minimum Wages (न्यूनतम मजदूरी दर) In Uttar Pradesh 2024: हाल ही में केंद्र सरकार ने देश के मजदूरो के हक में बड़ा फ़ेसला लिया है. देश के सभी श्रमिक जो भवन निर्माण, साफ-सफाई, लोडिंग-अनलोडिंग, सड़क का काम जैसे कामो को करते है उन सभी को इसका लाभ मिलेगा. केंद्र सरकार ने पहली अक्तूबर 2024 के बाद से उत्तरप्रदेश समेत भारत के सभी राज्यों में न्यूनतम मजदूरी 1035 रुपये प्रतिदिन तक बड़ा दी है.

इस मजदूरी दरो को चार भागो में बांटी गयी है. जो मजदूरो की योग्यता और अनुभव के आधार पर तय की जाएगी. इस नए नियमो को अगर कोई कंपनि या नियोक्ता पालन नहीं करती है तो उसपर कार्यवाही की जा सकती है.

न्यूनतम मजदूरी दर उत्तरप्रदेश 2024

केंद्र सरकारने 2024 की दिवाली से पहले देश के श्रमिको को बड़ा तोहफा दिया है. सरकारने महंगाई को देखते हुए श्रमिको के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है, जिससे न्यूनतम मजदूरी में बढोतरी हुई है.

इस फेसले के अनुसार अब अकुशल मजदूरो को न्यूनतम रु.783, अर्ध कुशल मजदूरो को रू.868, कुशल मजदूरो को रू.954 और अत्यंत कुशल मजदूरो को रू.1035 प्रतिदिन के हिसाब से देने होंगे. यह न्यूनतम मजदूरी दर 1 अक्तूबर 2024 से लगु हो गया है. केंद्र सरकार के इस फैसले से भारत के मजदूरो की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा.

नयी न्यूनतम मजदूरी दर से किन-किन को मिलेगा लाभ

सड़क, भवन निर्माण,खनन, लोडिंग-अनलोडिंग, साफ-सफाई, खेती आदि असंगठित क्षेत्रो के श्रमिको को नयी न्यूनतम मजदूरी दर का लाभ मिलेगा. इस फैसले से इन मजदूरो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, उन्हें शिक्षा ,स्वास्थ्य जैसी मूल जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी.

न्यूनतम मजदूरी दर की केटेगरी

न्यूनतम मजदूरी दरो को निचे दिए गए केटेगरी में बांटा गया है:

  • अकुशल श्रमिक: भवन निर्माण कार्य,माल लोडिंग-अनलोडिंग और साफ-सफाई जैसे कामो में काम कर रहे अकुशल श्रमिको को रू.783 प्रतिदिन या रू.20,804 हर महीने मिलेगा.
  • अर्ध कुशल श्रमिक: अर्ध कुशल श्रमिको को रू.868 प्रतिदिन या रू.24,804 प्रति महीने मिलेगा.
  • कुशल श्रमिक: सुरक्षा कर्मी, प्यून, चौकीदार, सुपरवायसर या क्लर्क आदि कुशल श्रमिको को रू.954 प्रतिदिन या रू.26,712 प्रति महीने मिलेगा.
  • अति कुशल श्रमिक: उच्च कौशल धारक श्रमिक और सुरक्षाकर्मीयो को रू.1035 प्रतिदिन या रू.28,980 प्रति महीने मिलेगा.

New Minimum Wages 2024 Highlights

  • PM नरेन्द्र मोदी की सरकार के मंत्री मंडलने 1 अक्तूबर से नयी न्यूनतम मजदूरी दरो को लागु करने का फैसला लिया है.
  • न्यूनतम दर उत्तरप्रदेश के अलावा भारत के सभी राज्यों तथा केंद्रशासीत प्रदेशो में लागु किया गया.
  • केंद्र सरकारने बढ़ती महेंगाई को देखते हुए महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी की है.
  • भारत के श्रम मंत्रालय द्वारा साल में दो बार न्यूनतम मजदूरी दरों में बदलाव किये जाते है. 1 अप्रेल को और 1 अक्तूबर को यह बदलाव लागु होता है.
  • इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिको की आर्थिक स्थिति को सुधारना और बेहतर जीवन देना है.
  • न्यूनतम दरो को श्रमिको की कुशलता के आधार पर चार केटेगरी में बांटा गया है. अकुशल श्रमिक,अर्ध कुशल श्रमिक,कुशल श्रमिक और अति कुशल श्रमिक.
  • अकुशल श्रमिक,अर्ध कुशल श्रमिक,कुशल श्रमिक तथा अतिकुशल श्रमिको को क्रमशः न्यूनतम मजदूरी Rs.783, Rs.868, Rs.954 तथा Rs.1035 दिए जायेंगे.

न्यूनतम दरो के बारे में अधिक जानकारी के लिए सरकारी सूचनाओ को पढ़े.

Sharing Is Caring: